105 लाख रुपए की लागत से बस स्टैंड परिसर का होगा डामरीकरणबागलकोट के नवनगर बस स्टैंड परिसर के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ करते विधायक उमेश मेटी तथा अन्य जनप्रतिनिधि।

नवनगर बस अड्डे के पूर्व और दक्षिण हिस्से के विकास कार्यों का विधायक उमेश मेटी ने किया शुभारंभ

बागलकोट. नवनगर बस स्टैंड परिसर के पूर्व और दक्षिणी भाग में 1.05 करोड़ रुपए की लागत से किए जाने वाले डामरीकरण कार्य का शनिवार को विधायक उमेश मेटी ने विधिवत शुभारंभ किया। इस परियोजना से हजारों यात्रियों को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद है।

यात्रियों की परेशानी होगी दूर

इस अवसर पर विधायक उमेश मेटी ने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। नवनगर बस स्टैंड पर प्रतिदिन हजारों यात्री आते हैं, लेकिन बारिश के दौरान परिसर में पानी भरने से यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। डामरीकरण कार्य पूरा होने के बाद इस समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुचारु हो सकेगा।

गुणवत्ता से समझौता नहीं

विधायक ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करना चाहिए। जनता के धन का सदुपयोग करते हुए स्थायी विकास कार्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक है। बस स्टैंड परिसर के विकास से यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा तथा वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान भी संभव होगा।

दीर्घकालिक गुणवत्ता पर दिया जोर

कर्नाटक राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम के अध्यक्ष एस.जी. नंजय्यनमठ ने कहा कि डामरीकरण का कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, ताकि सडक़ें लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहें।

कार्यक्रम में बागलकोट नगर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रकाश तपशेट्टी, जिला गारंटी योजना क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष अनीक दड्डी, बुडा के अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक बेनूर, पूर्व मंत्री एस.आर. पाटिल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बसवंतप्पा मेटी, एस.एम. रामपुर, मल्लण्णा चरंतिमठ, संतोष होक्राणी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *