राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर अज्ञात वाहन की टक्कर; चालक फरार
कारवार (उत्तर कन्नड़). उत्तर कन्नड़ जिले के कुमटा तालुक स्थित बरगी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर हुए दर्दनाक सडक़ हादसे में आईटीआई के एक छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश तेज कर दी है।
कॉलेज जाते समय हुआ हादसा
मृतक की पहचान चिन्मय पाटगार के तौर पर की गई है। वह अपने साथी तिलक मराठा के साथ बाइक से अंकोला स्थित आईटीआई कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
उपचार के दौरान तोड़ा दम
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। इलाज के दौरान चिन्मय पाटगार ने दम तोड़ दिया, जबकि तिलक मराठा की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर उपचार के लिए मेंगलूरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फरार चालक की तलाश जारी
पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और फरार चालक को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
