मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप; विवाह के पांच माह बाद ही पति ने उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
हुब्बल्ली. शहर में मामूली घरेलू विवाद के बाद एक पति द्वारा अपनी नवविवाहिता पत्नी की कथित रूप से हेलमेट से पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बुधवार सुबह तारीहाल के गणेश नगर में हुई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामूली झगड़ा बना हत्या की वजह
मृतका की पहचान नागरत्ना हलेमनी (19) के तौर पर की गई है, जबकि हत्या का आरोप उसके पति शिवराज पर है। दोनों का विवाह इसी वर्ष फरवरी में हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह किसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढऩे पर आरोपी ने कथित तौर पर हेलमेट से पत्नी के सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी। बाद में उसकी मृत्यु हो गई।
पांच माह पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार, नागरत्ना धारवाड़ जिले के नवलगुंद तालुक के इब्राहिमपुर गांव की रहने वाली थीं। विवाह के महज पांच माह बाद हुई इस घटना से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।
घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

