सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में था फरार
विजयपुर. पुलिस और अन्य सरकारी नौकरियां दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले तथा करीब 12 वर्षों से फरार चल रहे फर्जी डीएसपी को विजयपुर जिले की एपीएमसी थाना पुलिस ने बेंगलूरु से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बागलकोट जिले के हुनगुंद तालुक निवासी ज्ञानगौड़ा उर्फ गणेश उर्फ सी. संपतकुमार (31) के तौर पर की गई है।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2014 में आरोपी ने पुलिस भर्ती कराने के नाम पर एक युवक से 1.20 लाख रुपए ठग लिए थे। रकम वापस मांगने पर उसने साथियों के साथ कथित रूप से शिकायतकर्ता का अपहरण कर उसे बोरी में बांधकर नहर में फेंकने का प्रयास किया था। जमानत मिलने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया।
फरारी के दौरान भी उसने खुद को डीएसपी बताकर जेलर की नौकरी दिलाने के नाम पर एक अन्य व्यक्ति से 8 लाख रुपए ठगने का आरोप है। तकनीकी निगरानी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने 6 जुलाई को बेंगलूरु से उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। आरोपी के विरुद्ध ठगी, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम समेत कई मामले दर्ज हैं।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

