पाइपलाइन मरम्मत के बाद राहत
जल मंडल के अभियंता ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया
पार्क की बदहाली दूर करने की मांग
शिवमोग्गा. शहर के देवराज अरसु लेआउट स्थित ओवरहेड टैंक के पास पिछले लगभग एक वर्ष से टूटी पाइपलाइन से लगातार बह रहे लाखों लीटर पेयजल की बर्बादी पर आखिरकार रोक लग गई। जल मंडल ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कर पानी के रिसाव को बंद कर दिया।
दिनभर चला मरम्मत कार्य
15 जुलाई को जल मंडल की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई कर ओवरहेड टैंक के समीप दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत की। सुबह से शाम तक चले इस कार्य के बाद लंबे समय से हो रही पेयजल की बर्बादी पर रोक लगाई गई।
जल मंडल के कार्यकारी अभियंता राघवेंद्र ने स्वयं मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पाइपलाइन की मरम्मत में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को भी फटकार लगाई।
रिपोर्ट के बाद हरकत में आया प्रशासन
स्थानीय लोगों के अनुसार, ओवरहेड टैंक के पास बड़ी पाइपलाइन टूटने से करीब एक वर्ष से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पेयजल बह रहा था। कई बार शिकायतें और जनप्रतिनिधियों के निर्देशों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।
13 जुलाई को इस मुद्दे पर प्रकाशित एक विशेष समाचार के बाद जल मंडल प्रशासन सक्रिय हुआ और त्वरित कार्रवाई करते हुए पाइपलाइन की मरम्मत करा दी।
पार्क की बदहाली दूर करने की मांग
स्थानीय नागरिकों ने अब देवराज अरसु लेआउट स्थित सार्वजनिक पार्क की सफाई और पुनस्र्थापना की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार पानी भरने से लाखों रुपए की लागत से विकसित पार्क दलदल में तब्दील हो गया है। वॉकिंग ट्रैक, बच्चों के खेल उपकरण और हरित क्षेत्र क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिसके कारण पिछले एक वर्ष से लोग पार्र्क का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
नागरिकों ने जल मंडल और संबंधित विभाग से पार्क की सफाई, झाडिय़ों की कटाई तथा उसे पहले की तरह उपयोग योग्य बनाने की मांग की है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

