धारवाड़ में 97.27 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्रजिलाधिकारी स्नेहल आर.।

विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 अभियान में तेजी

18 जुलाई तक 15.77 लाख प्रपत्र वितरित

एक लाख से अधिक मृत, स्थानांतरित व डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित

धारवाड़. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष समग्र मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत धारवाड़ जिले में मतदाता गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य तेजी से जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्नेहल आर. ने बताया कि 18 जुलाई तक जिले के 97.27 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं।

घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

उन्होंने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 30 जून 2026 से बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं। जिले में कुल 16,21,961 मतदाता हैं, जिनमें से 15,77,759 मतदाताओं तक प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं। अब तक 8,39,180 प्रपत्रों का डिजिटलीकरण भी पूरा हो चुका है, जो कुल का 51.74 प्रतिशत है।

एक लाख से अधिक मतदाता चिह्नित

पुनरीक्षण अभियान के दौरान 1,01,655 मतदाताओं की पहचान अनुपस्थित, स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट प्रविष्टियों के रूप में की गई है। इनमें 48,400 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 21,219 मृत, 6,083 डुप्लीकेट, 25,418 अनुपस्थित तथा 535 अन्य श्रेणी के मामले शामिल हैं।

कई विधानसभा क्षेत्रों में शत-प्रतिशत वितरण

नवलगुंद, कुंदगोल और कलघटगी विधानसभा क्षेत्रों में सभी मतदाताओं तक गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत वितरण पूरा कर लिया गया है। वहीं धारवाड़, हुब्बल्ली-धारवाड़ पूर्व, हुब्बल्ली-धारवाड़ मध्य तथा पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में भी वितरण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि बीएलओ के घर आने पर वे गणना प्रपत्र में आवश्यक जानकारी सही ढंग से भरकर उन्हें उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पारदर्शी, त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *