750 लोगों ने 15 किमी क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान
100 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र
बेलगावी। बेलगावी सैन्य स्टेशन एवं छावनी क्षेत्र में सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का संदेश देते हुए व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में सैन्यकर्मियों, उनके परिवारों, स्कूली बच्चों, सिविल कर्मचारियों, स्थानीय निवासियों और सफाई कर्मचारियों सहित करीब 750 लोगों ने भाग लिया।
15 किमी सडक़ क्षेत्र में सफाई
अभियान के दौरान छावनी के करीब 750 एकड़ क्षेत्र से जुड़े 15 किलोमीटर लंबे मार्गों की सफाई की गई। सैन्य अस्पताल, विद्यालयों, मराठा एलआइआरसी, जेएल विंग तथा विभिन्न सैन्य इकाइयों और प्रतिष्ठानों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 100 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया, जिसे बेलगावी छावनी बोर्ड की व्यवस्था के तहत तुरमुरी ट्रेंचिंग ग्राउंड में निस्तारित किया गया।
सफाई कर्मचारियों का सम्मान
अभियान के दौरान स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके कार्य की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा और निरंतर जिम्मेदारी है। यह अभियान 2 अक्टूबर स्वच्छता दिवस की तैयारियों के क्रम में स्वच्छ, हरित और जिम्मेदार छावनी के संकल्प को मजबूत करता है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

