दो घंटे की बारिश से थमी रफ्तार, दावणगेरे में जनजीवन अस्त-व्यस्तदावणगेरे में मंगलवार दोपहर हुई लगातार दो घंटे की बारिश के चलते बस का इंतजार करती छात्राएं।

स्कूलों की छुट्टी के समय हुई तेज वर्षा, सडक़ों पर जलभराव से विद्यार्थियों और वाहन चालकों को परेशानी

दावणगेरे। शहर में मंगलवार दोपहर हुई लगातार दो घंटे की बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज वर्षा के कारण प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात धीमा पड़ गया और स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी के समय विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज

जिले में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब 2.30 बजे शुरू हुई बारिश लगभग दो घंटे तक लगातार होती रही। इसके बाद भी रिमझिम वर्षा का सिलसिला जारी रहा, जिससे शहर के कई हिस्सों में सामान्य गतिविधियां प्रभावित रहीं।

सडक़ों पर जलभराव, दुकानों में लिया सहारा

तेज बारिश के कारण कई प्रमुख सडक़ों पर पानी भर गया और वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई। छुट्टी के समय बारिश शुरू होने से विद्यार्थी और उनके अभिभावक फंस गए। वहीं, राहगीरों ने भीगने से बचने के लिए दुकानों और प्रतिष्ठानों की छतों के नीचे शरण ली।

किसानों के लिए राहत की फुहार

शहर में बारिश से कुछ समय के लिए जनजीवन अव्यवस्थित रहा, लेकिन जिले में लगातार हो रही वर्षा से कृषि गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद बढ़ी है। किसानों का मानना है कि समय पर हुई यह बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी और खेती-किसानी को नई संजीवनी मिलेगी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *