प्रवीण नेट्टारु हत्याकांड का फरार आरोपी उमर फारूक गिरफ्तारउमर फारूक और प्रवीण नेट्टारु।

एनआइए ने कोच्चि से दबोचा; 2022 में भाजपा युवा मोर्चा नेता की हत्या के बाद से था फरार

मेंगलूरु (दक्षिण कन्नड़)। भाजपा युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेट्टारु हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे प्रमुख आरोपियों में शामिल उमर फारूक को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने केरल के कोच्चि से गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी कई वर्षों से उसकी तलाश में विभिन्न राज्यों में अभियान चला रही थी।

प्रवीण नेट्टारु की 26 जुलाई 2022 की रात दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे गांव में धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पूरे कर्नाटक में व्यापक आक्रोश फैल गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच राज्य पुलिस से लेकर बाद में एनआइए को सौंपी गई थी।

एनआइए ने रची गई साजिश का किया था खुलासा

एनआइए की जांच और आरोपपत्र के अनुसार, प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआइ) से जुड़े कुछ सक्रिय सदस्यों और उससे संबद्ध व्यक्तियों ने कथित रूप से हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया था।

कोच्चि में दबिश देकर की गिरफ्तारी

एनआइए को हाल ही में उमर फारूक के ठिकाने की पुख्ता जानकारी मिली थी। इसके आधार पर एजेंसी की टीम ने केरल के कोच्चि में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि उससे हत्या की साजिश, फरारी के दौरान मदद करने वाले नेटवर्क और अन्य आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से मामले की जांच को और गति मिलेगी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *