धारवाड़ के बीआरटीएस बस स्टैंड के पास हादसा
दो राहगीर घायल, कार और चार बाइक क्षतिग्रस्त
हुब्बल्ली। धारवाड़ में बीआरटीएस बस स्टैंड के समीप अंजुमन कॉम्प्लेक्स के सामने शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया, जब हैंडब्रेक लगाए बिना खड़ी की गई चिगरी बस अचानक आगे लुढक़ गई और फुटपाथ पर बनी दुकान तथा वहां खड़े वाहनों से जा टकराई। हादसे में दो राहगीर घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में एक कार और चार मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि फुटपाथ पर स्थित एक दुकान को भी नुकसान पहुंचा।
हैंडब्रेक नहीं लगाने से हुआ हादसा
शहर थाना पुलिस के अनुसार, चालक ने बस को ढलान पर खड़ा किया था, लेकिन हैंडब्रेक लगाए बिना ही वहां से चला गया। इसी दौरान बस स्वत: आगे बढऩे लगी और सामने खड़े वाहनों व दुकान से जा टकराई। दुर्घटना में दो पैदल राहगीरों को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

