मेंगलूरु के कॉलेजों में बढ़ता ड्रग्स का जाल, डेढ़ साल में 523 छात्र गिरफ्तारप्रतिकात्मक फोटो।

एंटी-ड्रग्स कमेटी और पुलिस अभियान के बावजूद नशे की गिरफ्त में विद्यार्थी

छात्राओं और छात्र-तस्करों की बढ़ती संलिप्तता चिंता का कारण

मेंगलूरु। नशा मुक्त मेंगलूरु अभियान के तहत पुलिस की लगातार कार्रवाई और कॉलेज परिसरों में एंटी-ड्रग्स कमेटियों के गठन के बावजूद विद्यार्थियों में नशीले पदार्थों की लत पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। स्थिति यह है कि पिछले एक वर्ष सात माह में 523 छात्रों को ड्रग्स सेवन और तस्करी के मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शहर के छात्रावास, पीजी और किराए के मकान ड्रग्स की आपूर्ति और सेवन के प्रमुख केंद्र बनते जा रहे हैं। विशेष रूप से अन्य राज्यों से पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों को अपेक्षाकृत खुला वातावरण मिलने से उनके नशे की गिरफ्त में आने की आशंका बढ़ रही है।

दाखिले के समय जांच, फिर भी बढ़ रहे मामले

अधिकांश शिक्षण संस्थान प्रवेश के समय छात्रों की अनिवार्य मेडिकल जांच कराते हैं, लेकिन बाद में कॉलेजों और पुलिस की जांच के दौरान कई विद्यार्थी ड्रग्स सेवन में पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

छात्राएं और छात्र बने तस्कर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब छात्राओं की संलिप्तता भी बढ़ रही है। कई मामलों में छात्राएं अपने साथियों के साथ ड्रग्स का सेवन करती हुई मिली हैं। वहीं कुछ छात्र-छात्राएं स्वयं नशा करने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों तक ड्रग्स पहुंचाने का काम भी कर रहे हैं। पहले भी विदेशी और अन्य राज्यों के छात्रों के ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामलों का खुलासा हो चुका है।

रैगिंग और हिंसा में भी ड्रग्स की भूमिका

पुलिस का कहना है कि रैगिंग, मारपीट और सार्वजनिक हिंसा के कई मामलों में गिरफ्तार छात्रों की जांच में गांजा सेवन की पुष्टि हुई है। इससे स्पष्ट है कि नशीले पदार्थ केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं।

पुलिस और नशामुक्ति विशेषज्ञों का मानना है कि केवल कानूनी कार्रवाई पर्याप्त नहीं होगी। अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों और समाज की संयुक्त भागीदारी से ही विद्यार्थियों को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सकता है।

आंकड़ों में स्थिति

ड्रग्स सेवन के आरोप में गिरफ्तार छात्र

वर्ष — गिरफ्तार छात्र
2024 — 269
2025 — 112
2026 (31 जुलाई तक) — 77

ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार छात्र

वर्ष — गिरफ्तार छात्र

2024 — 10
2025 — 29
2026 (31 जुलाई तक) — 96

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *