शिवमोग्गा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शिवमोग्गा के समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक महेश एलिगार ने अपने खर्च पर सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, बेल्ट सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।
उन्होंने सागर तालुक के नरसीपुर सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को यह सामग्री प्रदान की। महेश एलिगार ने बताया कि वे पहले इसी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। स्कूल से जुड़े अपने भावनात्मक संबंध के चलते उन्होंने विद्यार्थियों की अपनी क्षमता के अनुसार मदद करने का निर्णय लिया। इस कार्य में उनकी पत्नी एवं शिक्षिका शकुंतला ने भी सहयोग किया।
इस अवसर पर स्कूल विकास समिति के अध्यक्ष राजेश एन.एच., उपाध्यक्ष मंजुनाथ एन.एम., प्रधानाध्यापक होसूरप्पा पी.टी., सहशिक्षिका ज्योति तथा एसडीएमसी सदस्य लक्ष्मण, चंद्रशेखर, लोकेश, लोहित कुमार, संतोष और कुसुम माकनकट्टे मौजूद थे।
कार्यक्रम में गांव के प्रमुख लोगों में धर्मप्पा तलगेरी, नागराज तलगेरी, सोमप्पा, करियप्पा, ईरम्मा देवाडिग तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

