चित्रदुर्ग। जिले के हिरियूर तालुक स्थित के.आर. हल्ली गेट के पास सोमवार को हुई सिलसिलेवार सडक़ दुर्घटना में दावणगेरे क्षेत्र के विधायक समर्थ शामनूर की कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।
पुलिस के अनुसार, विधायक समर्थ शामनूर बेंगलूरु से दावणगेरे जा रहे थे। के.आर. हल्ली गेट के पास तेज रफ्तार कार ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। पीछे से आ रही विधायक की कार ने पलटी हुई कार को टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य कार ने विधायक की कार को टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद विधायक समर्थ शामनूर ने कार बदलकर दावणगेरे के लिए रवाना हुए।
पलटी हुई कार में सवार संदीप (45) घायल हो गए। उन्हें तत्काल हिरियूर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेंगलूरु के अस्पताल भेज दिया गया।
घटना हिरियूर ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

