एक सप्ताह में 15 से घटकर 2-3 रुपए प्रति गड्डी हुआ भाव
लागत भी नहीं निकलने से किसान परेशान
बेलगावी। धनिया पत्ती का उचित भाव नहीं मिलने से परेशान किसानों ने अपनी उपज सडक़ किनारे फेंककर रोष जताया। यह घटना रायबाग तालुक के बेंडवाड़ गांव के बाहरी इलाके में हुई।
15 रुपए से सीधे 2-3 रुपए पर पहुंचा भाव
किसानों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में धनिया पत्ती के दाम में अचानक भारी गिरावट आई है। एक सप्ताह पहले जहां एक गड्डी का भाव करीब 15 रुपए था, वहीं अब यह घटकर महज 2 से 3 रुपए रह गया है। इससे धनिया उत्पादक किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
किसानों ने बताया कि फसल तैयार करने में हजारों रुपए खर्च करने के साथ काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन बाजार में उचित कीमत नहीं मिलने के कारण फसल की कटाई और उसे बाजार तक पहुंचाने का खर्च भी निकालना मुश्किल हो गया है।
सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
लगातार हो रहे नुकसान से परेशान कुछ किसानों ने धनिया की पूरी फसल सडक़ किनारे फेंककर अपना विरोध जताया। किसानों ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए धनिया के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने तथा नुकसान झेल रहे किसानों को राहत देने की मांग की है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

