अंकोला में पुलिस ने झंडा जब्त किया; आरोपी से पूछताछ जारी
अंकोला (उत्तर कन्नड़)। अंकोला तालुक में बुधवार को आयोजित ईद मिलाद जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है।
जुलूस के दौरान प्रदर्शित किया झंडा
ईद मिलाद का जुलूस अंकोला के बोब्रुवाड़ से शुरू होकर केणी क्रॉस और बंडी बाजार मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से जानबूझकर फिलिस्तीन का झंडा प्रदर्शित किया गया।
मामले पर ध्यान जाते ही अंकोला थाने के पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर मठपति ने वरिष्ठ नेताओं की मदद से झंडा जब्त किया। साथ ही जुलूस में किसी भी विदेशी अथवा भडक़ाऊ झंडे का प्रदर्शन नहीं करने की चेतावनी दी।
स्वप्रेरित शिकायत दर्ज
पुलिस ने घटना के संबंध में कृष्णापुर के मिर्कल घाट क्षेत्र निवासी मोहम्मद रजा शेख को हिरासत में लिया है। जुलूस समाप्त होने के बाद पुलिस निरीक्षक ने स्वप्रेरित शिकायत दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ जारी है।
कड़ी कार्रवाई की मांग
पुलिस द्वारा शांति बैठक आयोजित कर जुलूस के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाने के बावजूद ऐसी घटना सामने आने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

