हावेरी ने बल्लारी को हराकर फाइनल में बनाई जगहहावेरी ने बल्लारी को हराकर फाइनल में बनाई जगह

बल्लारी। शहर के जिला हॉकी स्टेडियम में 24 अगस्त से चल रही पांच दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-16 पुरुष सब-जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में गुरुवार को पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हावेरी की टीम ने मेजबान बल्लारी को 2-1 गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल में धारवाड़ और हासन की टीमें आमने-सामने थीं। इस मुकाबले में धारवाड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हासन को 6-2 गोल से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार सुबह हावेरी और धारवाड़ के बीच खेला जाएगा।

कर्नाटक हॉकी एसोसिएशन के सहयोग से बल्लारी जिला हॉकी एसोसिएशन की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *