जैन सीनियर क्रिकेट लीग-3 का भव्य शुभारंभकुसुगल रोड स्थित स्पोर्ट्स पार्क में जैन सीनियर क्रिकेट लीग-3 के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथि एवं खिलाड़ी।

45 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

नीलामी के बाद बनीं पांच टीमें

खेल के साथ समाज को एकजुट करने का उद्देश्य

हुब्बल्ली। जैन सीनियर क्रिकेट लीग (जेएससीएल)-3 का भव्य उद्घाटन कुसुगल रोड स्थित स्पोर्ट्स पार्क में हुआ। समारोह में केएमडी के अध्यक्ष भंवरलाल सी. जैन तथा भारतीय रेलवे के आइआरएएस अधिकारी मुकेश कुमार जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लीग में जैन समाज के 45 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

नीलामी से पांच टीमों का गठन

टूर्नामेंट के लिए खिलाडिय़ों का चयन नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। इसके बाद पांच टीमों का गठन हुआ। इनमें नरेंद्र टाइगर्स, जीके स्टार्स, कोठारी रॉकस्टार, पावरलाइट स्टरलाइट और वेदमुथा वॉरियर्स शामिल हैं। सभी मुकाबले कुसुगल रोड स्थित स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे।

समाजसेवा के लिए सम्मान

समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भवरलाल सी. जैन का सम्मान किया गया। वे करीब 25 वर्षों से समाज की शांतिनिकेतन इंग्लिश मीडिया स्कूल तथा लगभग 30 वर्षों से केश्वापुर मुक्तिधाम से जुड़े सामाजिक कार्यों में योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर उनके मित्र वीरेंद्र चढ़ा के साथ किए गए सामाजिक कार्यों की भी सराहना की गई।

भारतीय रेलवे के आइआरएएस अधिकारी मुकेश कुमार जैन को भी समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

आयोजकों के अनुसार, जेएससीएल का उद्देश्य 45 वर्ष से अधिक आयु के खिलाडिय़ों को खेल के माध्यम से सक्रिय बनाए रखना और क्रिकेट के जरिए समाज के लोगों के बीच आपसी जुड़ाव एवं एकता को मजबूत करना है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *