12 लाख के कर्ज पर 1.5 करोड़ की संपत्ति हड़पी
गदग। जिले में मीटर ब्याजखोरों का आतंक चरम पर है। कर्ज देने के नाम पर ब्याजखोर करोड़ों की संपत्ति हड़प रहे हैं। ताजा मामला सुरेखा कबाड़ी और उनकी बेटी अंबिका कबाड़ी का है, जो 12 लाख रुपए के कर्ज के कारण अपनी करोड़ों की संपत्ति गंवाकर न्याय के लिए भटक रही हैं।
कर्ज के नाम पर संपत्ति कब्जा
पीडि़त परिवार ने आरोप लगाया कि ब्याजखोर यल्लप्पा मिस्किन और सुनिल सेठ ने 12 लाख रुपए का कर्ज दिया था। अब तक लगभग 7 लाख रुपए ब्याज के रूप में चुका चुके हैं। इसके बावजूद दबाव डालकर ‘हाफ रजिस्ट्रेशन’ के नाम पर 1.5 करोड़ रुपए मूल्य की 12 प्लॉट्स अपने नाम करा लिए। साथ ही नकली दस्तावेज बनाकर 4-5 करोड़ रुपए मूल्य की 9,000 वर्गमीटर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।
एफआईआर के बाद भी कार्रवाई नहीं
इस संबंध में 15 मार्च 2025 को बेटगेरी पुलिस थाने में यल्लप्पा मिस्किन, विकास मिस्किन, सुनिल सेठ, पूनम सेठ सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल नहीं की है।
पुलिस और प्रभावशाली लोगों पर आरोप
पीडि़त मां-बेटी ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारी और समाज के प्रभावशाली लोग ब्याजखोरों के पक्ष में खड़े हैं। परिवार ने रोते हुए कहा कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और उनकी संपत्ति वापस दिलाई जाए।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

