कारवार तट, मलेनाडु और उत्तर कर्नाटक के बीच संपर्क होगा और सुगम
खतरनाक मोड़ों पर सुरक्षा कार्य होंगे
कार्कल (उडुपी)। विधायक वी. सुनील कुमार ने कहा कि तटीय कर्नाटक, मलेनाडु और उत्तर कर्नाटक को जोडऩे वाले महत्वपूर्ण आगुंबे घाट मार्ग के विकास के लिए केंद्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने 18 करोड़ रुपए का अनुदान जारी किया है।
इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सुनील कुमार ने कहा कि आगुंबे घाट से हेब्री कस्बे तक चयनित हिस्सों में सडक़ विकास कार्य किए जाएंगे। वाहनों की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख एवं खतरनाक मोड़ों पर आवश्यक सुधार कार्यों के साथ कंक्रीट सुरक्षा दीवारों का निर्माण भी किया जाएगा।
केंद्र से किया गया था अनुरोध
सुनील कुमार ने कहा कि आगुंबे घाट मार्ग के विकास और खतरनाक मोड़ों पर यातायात को सुगम बनाने के लिए पहले सांसद के माध्यम से केंद्र सरकार से अनुदान की मांग की गई थी। अनुरोध पर केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के माध्यम से 18 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।
उन्होंने अनुदान जारी कराने में विशेष पहल के लिए केंद्रीय मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया।
उन्होंने कहा कि सडक़ विकास से आगुंबे घाट मार्ग पर वाहनों को अधिक सुरक्षा मिलेगी और तटीय क्षेत्र, मलेनाडु तथा उत्तर कर्नाटक के बीच संपर्क और बेहतर होगा।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

