शिगे पूर्णिमा पर सीएम शिवकुमार ने किए दर्शन
बेलगावी। गन्ना उत्पादक किसानों की समस्याएं सुनने बेलगावी पहुंचे मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शिगे पूर्णिमा के अवसर पर सवदत्ती तालुक स्थित रेणुका यल्लम्मा देवी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिवकुमार ने कहा कि मंदिर के विकास के लिए 215 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न कार्य शुरू किए गए हैं। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर को प्राधिकरण का दर्जा दिया गया है। विकास कार्यों की निगरानी के लिए पर्यटन मंत्री और स्थानीय विधायकों के नेतृत्व में समिति गठित की गई है।
उन्होंने मंदिर के विकास में धार्मिक दत्त विभाग के मंत्री एच.के. पाटिल के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार मंदिर परिसर के विकास के लिए विभिन्न कार्य कर रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

