डकैती का प्रयास : पुलिस ने एक के पैर में मारी गोली, बाकी की तलाशी जारीडकैती का प्रयास : पुलिस ने एक के पैर में मारी गोली, बाकी की तलाशी जारी

हुब्बल्ली. रेवडिहाल ब्रिज के पास डकैती का प्रयास कर रहे एक गिरोह पर पुलिस ने सोमवार सुबह गोलीबारी की, लुटेरों में से एक के पैर में गोली लगी है।
सोमवार सुबह करीब 3.00 बजे 5-6 लोगों का गिरोह गोकुल गांव में रजनीकांत दोड्डमनी के घर में घुस कर लूटपाट का प्रयास किया।
इसी दौरान घर वाले जाग गए और पुलिस को सूचना दी। गोकुल रोड थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर जाकर लुटेरों को पकडऩे की कोशिश की। इस दौरान पुलिस पर ही हमला कर भागने की कोशिश की तो पीएसआई सचिन दासरेड्डी ने पहले हवा में एक राउंड फायरिंग की। बाद में महेश काले नामक लुटेरे के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाकी लुटेरे भाग निकले। इस मामले में पीएसआई सचिन दासरेड्डी और हेड कांस्टेबल वसंत गुग्गेरी घायल हुए हैं। गोली लगने से घायल लुटेरे और पुलिसकर्मी समेत तीन घायलों को किम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि इसी गिरोह ने कुछ दिनों से गोकुल में 2-3 घरों में चोरी की थी। रविवार को भी जब वे किसी के घर में घुसकर लूटपाट करने वाले थे तभी उन पर हमला किया।
गोकुल रोड थाने में मामला दर्ज किया गया है।
घर में घुसने से पहले हॉप पैंट पहनकर चेहरे पर मंकी कैप लगाए लुटेरों के गिरोह की घात लगाकर डकैती करने की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *