जनार्दन रेड्डी की कार जब्त, दो समर्थक हिरासत मेंजनार्दन रेड्डी की कार जब्त

सीएम के काफिले के विपरीत दिशा में गाड़ी चलाने का मामला
कोप्पल.मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या हालही में गंगावती मार्ग से बल्लारी की ओर जा रहे थे उनके वाहनों के काफिले के विपरीत दिशा में विधायक जनार्दन रेड्डी की कारों के चलाने के मामले में गंगावती पुलिस ने मंगलवार को रेड्डी की एक कार को जब्द कर उनके दो समर्थकों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने रेड्डी के तीन कार चालकों के खिलाफ जीरो ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है परन्तु एफआईआर में किसी का नाम नहीं लिखा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को गंगावती के ट्रैफिक थाने में लाकर पुलिस ने पंचनामा किया।
इस घटना पर जनार्दन रेड्डी ने वीडियो बयान जारी कर कहा है कि उस दिन बल्लारी स्थित घर पर होम का आयोजन किया गया था। उन्हें कार्यक्रम में तत्काल शामिल होना था, इसके बाद भी उन्होंने ट्रैफिक जाम में लगभग आधे घंटे तक इंतजार किया। किसी भी मुख्यमंत्री को लोगों को परेशान नहीं करना चाहिए। तत्काल कार्यक्रम में जाना था इस लिए सडक़ विजभाक पार किया है। इसमें किसी प्रकार की कोई दुर्भावना नहीं है। मीडिया ने भी इसे गलत समझा है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *