अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करेंसमाज परिवर्तन समुदाय के प्रमुख एसआर हिरेमठ।

एसआर हिरेमठ न की मांग

हुब्बल्ली. समाज परिवर्तन समुदाय के प्रमुख एसआर हिरेमठ ने कहा कि केतगानहल्ली में 14 एकड़ नहीं, बल्कि 71 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। इस पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करना चाहिए। अतिक्रमण करने वालों के साथ ही इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिरेमठ ने कहा कि जब्त की गई गोचर भूमि को पुन: गोचर भूमि में परिवर्तित करना चाहिए। अदालत को अनुवर्ती रिपोर्ट सौंपनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सिटीजन्स फॉर डेमोक्रेसी (सीएफडी) का स्वर्ण जयंती समारोह 19 से 20 अप्रेल तक दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित किया जाएगा। न्यायमूर्ति मदन एम. लोकुर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और दो दिनों तक विभिन्न संगोष्ठियां होंगी। जेएनयू के प्रो. आनंद कुमार, प्रो. जगदीप चोक्कर, अर्थशास्त्री अरुण कुमार सहित सीएफडी के पदाधिकारी वक्तव्य देंगे। इसमें कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों के संघ- संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *