राहगीरों लिए निशुल्क छाछ वितरण

रायचूर. गर्मी के मौसम के चलते रायचूर में तापमान 40 डिग्री तक बढ़ गया है। हवा में नमी की मात्रा बहुत ज़्यादा होने के कारण लोगों को कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग अचानक बीमार पड़ रहे हैं।

गौ सेवा समिति के साधकों ने इस पर ध्यान दिया और शहर के विधायक डॉ. शिवराज पाटिल की अध्यक्षता में प्रतिदिन प्रात: 11.30 से 60 दिनों तक नि:शुल्क ठंडी एवं मसालेदार छाछ का वितरित की जा रही है। सडक़ों से गुजरने वाले लोगों को इस गर्मी से राहत देने और स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए ठंडी छाछ दी जा रही है। नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी तर्ज पर समिति सेवा का काम कर रही है। इसका फायदा रोज हजारों पथिकों को मिल रहा है। समिति ने जिन स्थानों पर ठंडी एवं मसालेदार छाछ बांटने की पहल की है, वहां उनके सहयोगी रोज समय निकालकर सेवा भी दे रहे हैं। यह जानकारी हरिप्रसाद दाधिच ने दी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *