कलबुर्गी. मुख्यमंत्री बसवरजा बोम्मई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राज्य के 20 जगहों पर चुनावी रैलियां और प्रचार सभा आयोजित करने की तैयारी की गई है। अफजलपुर में भाजपा उम्मीदवार मालिकय्या गुत्तेदार के चुनाव प्रचार सभा में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोम्मई ने कहा कि राज्य के सभी विभागों के साथ-साथ महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों में पीएम मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और रैली करेंगे।

कल्याण कर्नाटक के कलबुर्गी, बीदर, रायचूर में मोदी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 24 अप्रेल से ही मोदी की चुनाव प्रचार बैठक शुरू होगी। भय के चलते कनकपुर में सांसद डीके सुरेश ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वे जानते हैं कि किस डर से उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

नामांकन पत्र स्वीकार या अस्वीकार करना इस बारे में चुनाव आयोग तय करेगा। सिद्धरामय्या को नहीं सताने वाला डर डी. के. शिवकुमार को क्यों है?लिंगायतों को 70 सीटें दी गई हैं। भाजपा ने हमेशा लिंगायतों को प्रतिनिधित्व देती आई है। पिछली बार धर्म का बंटवारा करने वाली कांग्रेस ने लिंगायतों को बांटने की साजिश की थी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *