दावणगेरे-बेंगलूरु : ईवी पावर प्लस बस का मार्ग और समय बदलाईवी पावर प्लस बस।

दावणगेरे. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केएसआरटीसी ने दावणगेरे-बेंगलूरु मार्ग पर चलने वाली इलेक्ट्रिक बस ईवी पावर प्लस सेवा के मार्ग और समय में बदलाव किया है।

अब बेंगलूरु से दावणगेरे आते समय बस बाडा क्रॉस-विद्यानगर-गुंडी सर्कल-विद्यार्थी भवन-नूतन बस स्टैंड मार्ग से संचालित होगी।

नई समय-सारणी

बेंगलूरु से शाम 4.50 बजे से रवाना होगी ओर दावणगेरे रात 9.45 बजे पहुंचेगी। बेंगलूरु से शाम 6.30 बजे रवाना होगी और रात 11.15 बजे दावणगेरे पहुंचेगी। बेंगलूरु से शाम 7.15 बजे रवाना होगी रात 1 बजे दावणगेरे पहुंचेगी। बेंगलूरु से रात 8.15 बजे रवाना होगी रात 1.15 बजे दावणगेरे पहुंचेगी। बेंगलूरु से रात 9.15 बजे रवाना होगी सुबह 3 बजे दावणगेरे पहुंचेगी। बेंगलूरु से रात 11.58 बजे रवाना होगी और सुबह 5 बजे दावणगेरे पहुंचेगी।

यात्रियों के लिए सुविधा

इन बसों में ऑनलाइन अग्रिम आरक्षण की सुविधा उपलब्ध है।
यात्री सीट आरक्षण के लिए [www.ksrtc.in](http://www.ksrtc.in) वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *