कलबुर्गी में 1000 एकड़ का टेक्सटाइल पार्क बनेगाप्रियांक खरगे।

मंत्रिमंडल की मंजूरी, पहले चरण में 320 करोड़ रुपए होंगे खर्च

कलबुर्गी. कर्नाटक सरकार ने कलबुर्गी जिले में प्रस्तावित महत्वाकांक्षी टेक्सटाइल पार्क के विकास को मंजूरी दे दी है। गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पार्क का विकास कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड (केआईएडीबी) के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया।

पहले चरण में 320 करोड़ रुपए का निवेश

प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क लगभग 1000 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। परियोजना की कुल अनुमानित लागत 1,700 करोड़ रुपए है, जबकि पहले चरण में 320 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। पार्क का निर्माण कलबुर्गी के नंदिसिन्नूर और किरणगी गांवों की भूमि पर हथकरघा एवं वस्त्र विभाग के तहत किया जाएगा।

पीएम मित्र योजना से मिलेगी गति

गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मित्र पार्क योजना के तहत उपलब्ध 500 करोड़ रुपए की पूंजी सहायता का उपयोग कर परियोजना को गति दी जाएगी। कई वस्त्र उद्योग पहले ही इस पार्क में निवेश की रुचि जता चुके हैं, जिससे परियोजना के सफल क्रियान्वयन और क्षेत्र में औद्योगिक विकास तथा रोजगार सृजन की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *