एसआइआर में सामूहिक फॉर्म वितरण पर जोशी ने उठाए सवालकेंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने परिवार सहित कराया एसआइआर सत्यापन।

केंद्रीय मंत्री ने परिवार सहित कराया सत्यापन, बोले- घर-घर सर्वे ही आयोग की मंशा

हुब्बल्ली. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राज्य में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत अपने परिवार के साथ मतदाता सत्यापन प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उनके आवास पहुंचे, जहां आवश्यक दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध कराई गई।

नागरिकों से सहयोग की अपील

सोशल मीडिया पर जारी संदेश में जोशी ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर आने वाले बीएलओ को पूरा सहयोग दें और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर यह सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची में उनका नाम और विवरण सही दर्ज हो। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

प्रक्रिया पर जताई आपत्ति

पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य के कई हिस्सों में एसआइआर प्रक्रिया निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप नहीं चल रही है। उनका कहना था कि घर-घर जाकर फॉर्म वितरित करने के बजाय कई स्थानों पर सामूहिक रूप से एन्यूमरेशन फॉर्म बांटे जा रहे हैं, जो उचित प्रक्रिया नहीं है।

तीन परिवारों को 50 फॉर्म का दावा

जोशी ने दावा किया कि हुब्बल्ली के वार्ड संख्या 69 के बूथ संख्या 116 में केवल तीन परिवारों को लगभग 50 एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में बीएलओ द्वारा आपत्ति जताए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण का उद्देश्य मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाकर मतदाता सूची को शुद्ध करना है। उनके अनुसार, सामूहिक रूप से फॉर्म वितरित कर भरवाना इस प्रक्रिया की मूल भावना के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *