भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी केस
कांग्रेस कार्यालय में घुसकर अंडे फेंकने और फ्लेक्स फाडऩे के आरोप में जयनगर थाने में स्वत: संज्ञान से मामला दर्ज
शिवमोग्गा. शिवमोग्गा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय पर किए गए हमले के बाद हुए पलटवार के मामले में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। जयनगर थाना पुलिस ने स्वत: संज्ञान (सुओ मोटू) लेते हुए करीब 20 भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता इंदिरा गांधी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में घुस गए, वहां अंडे फेंके तथा कार्यालय के बाहर लगे फ्लेक्स बैनर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

