एसबीआइ एटीएम में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तारएसबीआइ एटीएम में तोडफ़ोड़ से टूटे शीशे और क्षतिग्रस्त पासबुक प्रिंट करने वाली मशीन।

एटीएम का शीशा और पासबुक प्रिंटर तोड़ा

कर्मचारियों के व्यवहार पर नाराजगी का पत्र छोडक़र फरार हुआ था आरोपी

हूविनहडगली (विजयनगर). हूविनहडगली कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) के एटीएम में शनिवार तडक़े एक व्यक्ति ने तोडफ़ोड़ कर दी। घटना रात करीब दो बजे के बाद की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने एटीएम केंद्र का शीशा तोड़ दिया और पासबुक प्रिंट करने वाली मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, एटीएम मशीन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, जिससे उसमें रखी नकदी सुरक्षित रही।

घटनास्थल पर आरोपी कर्मचारियों के व्यवहार पर असंतोष व्यक्त करते हुए एक पत्र भी छोड़ गया था। प्रारंभिक जांच में इसी को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

पूरी घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने शशिकुमार नामक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले भी इस प्रकार की हरकतों में शामिल रह चुका है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *