60 सिलेंडरों में भरी 540 किलोग्राम सीएनजी लीक
चालक की सतर्कता और दमकल की त्वरित कार्रवाई से टली अनहोनी
हुविनहडगली (विजयनगर)। कस्बे के बाहरी क्षेत्र स्थित सीएनजी वितरण केंद्र से कुडुतिनी के एक पेट्रोल पंप के लिए रवाना हुई सीएनजी लारी से गुरुवार सुबह अचानक गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस के अनुसार, केइबी सर्किल के पास से गुजरते समय लारी में लगे एक सीएनजी सिलेंडर का कैप ढीला हो गया, जिससे तेज आवाज के साथ गैस का रिसाव शुरू हो गया। चालक ने तत्काल वाहन रोककर बाहर निकलकर स्थिति की सूचना दी।
लारी में करीब 60 सीएनजी सिलेंडर थे, जिनमें भरी लगभग 540 किलोग्राम गैस पूरी तरह रिस गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा घेरा बनाकर एहतियाती उपाय किए। घटना स्थल के आसपास कोई दुकान या आबादी नहीं होने से जनहानि अथवा अन्य नुकसान नहीं हुआ।
कुछ देर बाधित रहा यातायात
सडक़ के बीचोंबीच गैस रिसाव होने के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। स्थिति सामान्य होने के बाद प्रशासन ने मार्ग पर आवागमन बहाल कराया। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लेने से संभावित बड़ा हादसा टल गया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

