नल कनेक्शन काटने का आरोप, तहसील कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
जल संकट पर गुहार
बेलगावी. चन्नम्मा कित्तूर नगर पंचायत क्षेत्र के निवासी महांतेश सवदी और उनकी पत्नी श्रुत सवदी ने घर का पानी का नल कनेक्शन काटे जाने के विरोध में तहसील कार्यालय पहुंचकर इच्छामृत्यु की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा। दंपती का आरोप है कि नगर पंचायत अधिकारियों ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए उन्हें पेयजल से वंचित कर दिया है।
संपत्ति विवाद का आरोप
दंपती के अनुसार, परिवार में संपत्ति को लेकर महांतेश और उनके भाई के बीच विवाद चल रहा है, जिसका अभी तक समाधान नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि नगर पंचायत के कुछ सदस्य और अधिकारी उनके भाई का पक्ष ले रहे हैं तथा इसी कारण जानबूझकर उनके घर का नल कनेक्शन काट दिया गया। इससे परिवार को पीने के पानी तक के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दो दिन का अल्टीमेटम
श्रुति सवदी ने ग्रेड-2 तहसीलदार से कहा कि कई बार नगर पंचायत अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद ग्रेड-2 तहसीलदार ने नगर पंचायत अधिकारियों से बात कर मामले का समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहीं दंपती ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे नगर पंचायत कार्यालय के सामने धरना देंगे और वहीं आत्महत्या करने जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

