लॉरी-कार की भिड़ंत में दंपती की मौतहादसे में क्षतिग्रस्त कार।

शिवमोग्गा से लौटते समय हुआ हादसा

होललकेरे (चित्रदुर्ग). चित्रदुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमंतदेवर कणिवे के पास रविवार देर रात हुए भीषण सडक़ हादसे में कार और लॉरी की भिड़ंत में एक दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चित्रदुर्ग के प्रसिद्ध गैस एजेंसी के संचालक लोहित प्रसाद और उनकी पत्नी नित्यश्री के तौर पर की गई है।

पुलिस के अनुसार, दंपती शिवमोग्गा से कार द्वारा चित्रदुर्ग लौट रहे थे। इसी दौरान हनुमंतदेवर कणिवे के निकट उनकी कार की सामने से आ रही लॉरी से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों उसमें फंस गए।

सूचना मिलते ही होललकेरे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से दोनों के शव बाहर निकाले। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलने पर चित्रदुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद गोविंद कारजोल ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने होललकेरे के सरकारी अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत दंपती की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हादसे के बाद विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी तथा दिवंगत दंपती के निधन पर शोक व्यक्त किया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *