केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले सांसद-लोकसभा सत्र समाप्त होने के बाद ही होगा फैसला
हुब्बल्ली। सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात को सामान्य शिष्टाचार भेंट बताते हुए किसी भी तरह की राजनीतिक अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले से समय मांगा था और बुधवार को समय मिलने पर मुलाकात की।
शेट्टर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह केवल पार्टी के वरिष्ठ नेता से औपचारिक मुलाकात थी। इस दौरान कोई विशेष राजनीतिक चर्चा या अलग विषय नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे लेकर अनावश्यक कयास लगाने की आवश्यकता नहीं है।
मंत्रिमंडल विस्तार पर सत्र के बाद निर्णय
केंद्रीय मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर शेट्टर ने कहा कि इस विषय पर अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। लोकसभा का वर्तमान सत्र समाप्त होने के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार पर विचार किया जाएगा और तब तक विस्तार की कोई संभावना नहीं है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

