नागनूर गांव में गहराया पेयजल संकटनागनूर गांव में बिना शुद्ध किया गया पानी लाते ग्रामीण।

20 दिनों से खराब पड़ा पंपसेट, ग्रामीणों में आक्रोश

हुब्बल्ली. नवलगुंद तालुक के गुडिसागर ग्राम पंचायत क्षेत्र के नागनूर गांव में पंपसेट खराब होने से पिछले 20 दिनों से पेयजल संकट गहरा गया है। पानी की भारी किल्लत के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने अब तक पंपसेट की मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। ग्राम पंचायत प्रशासन भी समस्या के समाधान में लापरवाही बरत रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव के तालाब में मलप्रभा नहर का पानी भरा गया है, लेकिन पानी पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों को बिना शुद्ध किया गया पानी पीने की मजबूरी बनी हुई है। मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले ग्रामीणों को प्रतिदिन अपना काम छोडक़र पीने का पानी लाने में समय बिताना पड़ रहा है।

स्थानीय किसान शौकतअली लंबूनवर ने कहा कि कई बार अधिकारियों के ध्यान में समस्या लाने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो तहसीलदार कार्यालय और विधायक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।

जिला पंचायत मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश पाटील ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए तथा लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संबंधित ग्राम पंचायतें इस मामले में सतर्कता बरतें और यह सुनिश्चित करें कि लोगों तक स्वच्छ पानी पहुंचे। साथ ही मनरेगा योजना में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान तालुक पंचायत कार्यकारी अधिकारी रवींद्र पाटील, सहायक निदेशक जगदीश हडपद, सिद्दू ऐरणी, गुरुनाथ जोगी और आनंद नावल्ली मौजूद थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *