नगर विकास विभाग ने जारी किया आदेश
पूर्व नामांकन में किया गया बदलाव
हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम के गैर-आधिकारिक सदस्यों (पार्षद) के तौर पर चार लोगों को नामित किया गया है। नगर विकास विभाग के सरकार के अधीन सचिव द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार धारवाड़ के नेहरू नगर निवासी मेहबूब खान अमानुल्ला खान पठान, पुरानी हुब्बल्ली अयोध्यानगर निवासी संतोष राजप्पा पूजार निवासी, नारायण सोफा निवासी बशीर अहमद एच. गुडमाल तथा खरादी मोहल्ला यक्किंडी निवासी मोहम्मद सादिक को गैर-आधिकारिक सदस्य के तौर पर नामित किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि 8 अगस्त 2024 को महानगर निगम के गैर-आधिकारिक सदस्यों के रूप में किए गए नामांकन में बदलाव किया गया है। धारवाड़ निवासी प्रकाश बाबूराव घाटगे का नामांकन यथावत रखा गया है, जबकि अन्य सदस्यों के पूर्व नामांकन को निरस्त कर दिया गया है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

