"पारदर्शी चुनाव हुए तो भाजपा नहीं जीतेगी"प्रियांक खरगे।

राज्यपाल भाजपा की कठपुतली

प्रियांक खरगे का केंद्र और भाजपा पर तीखा हमला

कलबुर्गी. जला प्रभारी मंत्री प्रियांक खरगे ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि देश में पारदर्शी चुनाव कराए जाएं तो भाजपा किसी भी चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग, प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।

शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खरगे ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा के नाम पर आयोजित कार्यक्रम की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा का प्रचार कार्यक्रम है। खरगे ने दावा किया कि येडियूरप्पा पर कई आरोप हैं और ऐसे समय में उनके नाम पर कार्यक्रम आयोजित करने का औचित्य समझ से परे है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में सक्षम नेतृत्व की कमी है और इस पर सवाल स्वयं भाजपा विधायक उठा रहे हैं। तमिलनाडु की राजनीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वहां भाजपा केवल एक सीट जीत पाई है और इस पर विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक तथा अन्य भाजपा नेताओं को जवाब देना चाहिए।

तमिलनाडु में टीवीके पार्टी को समर्थन देने के कांग्रेस के निर्णय का बचाव करते हुए खरगे ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता से दूर रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया।

राज्यपालों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल भाजपा की कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा और विधान परिषद में पारित निर्णयों को राज्यपाल वापस भेज देते हैं। तमिलनाडु की राजनीतिक स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बहुमत परीक्षण सदन में होना चाहिए, न कि राज्यपाल के समक्ष।

पेयजल संकट के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जिले के 25 गांवों में समस्या है, जहां 21 बोरवेल किराए पर लेकर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। अन्य गांवों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है।

मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विषय पर पार्टी आलाकमान, मल्लिकार्जुन खरगे, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मिलकर निर्णय लेंगे।

उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय कलबुर्गी को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां की कुछ गतिविधियां गंभीर चिंता का विषय हैं।

इस अवसर पर विधायक अल्लमप्रभु पाटील, विधान परिषद सदस्य तिप्पण्णप्पा कमकनूर और जगदेव गुत्तेदार सहित कई नेता मौजूद थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *