बीदर में अप्रेल-मई में हीट वेव का अलर्ट

6 विभागों को जारी निर्देश

जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी

आमजन, किसानों और पशुपालकों को सतर्क रहने की अपील

बीदर. भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिले में अप्रेल और मई के दौरान हीट वेव (लू) की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी शिल्पा शर्मा ने छह विभागों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी से आम नागरिकों, श्रमिकों, किसानों और पशुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सभी को एहतियाती उपाय अपनाने जरूरी हैं।

कृषि व बागवानी विभाग के लिए निर्देश

किसानों को दोपहर के समय खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी गई है। खेत में कार्य करते समय टोपी या छाता उपयोग करने, शरीर को ढकने और गीले कपड़े रखने की सलाह दी गई है। साथ ही चारे को जलाने के बजाय सुरक्षित तरीके से संग्रहित करने को कहा गया है।

पशुपालन विभाग को सतर्कता

पशुओं को ठंडा रखने, नियमित पानी उपलब्ध कराने और शेड में वेंटिलेशन सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। दोपहर 11 से 4 बजे तक पशुओं की आवाजाही सीमित रखने, पोल्ट्री शेड को ठंडा रखने और दवाइयों व इलेक्ट्रोलाइट की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

शिक्षा विभाग के लिए दिशा-निर्देश

स्कूल-कॉलेजों में बाहरी गतिविधियां सीमित रखने, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने और छात्रों के लिए विश्राम क्षेत्र उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही हीट से संबंधित लक्षणों की निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयां, द्रव और आइस पैक की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। चिकित्सा अधिकारियों को ‘कूल फस्र्ट’ प्रोटोकॉल का पालन करने और मरीजों के लिए ठंडे वातावरण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्रमिकों के लिए विशेष सावधानी

श्रमिकों के कार्य समय को सुबह और शाम तक सीमित रखने, हर घंटे 10-15 मिनट विश्राम देने और कार्यस्थल पर ठंडा पानी उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। हल्के रंग के कपड़े पहनने, टोपी/चश्मा उपयोग करने और सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी गई है। हीट स्ट्रोक के लक्षण—चक्कर, उल्टी, अत्यधिक पसीना या तेज बुखार दिखने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने को कहा गया है।

बिजली विभाग को अलर्ट

हीट वेव के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने, ट्रांसफार्मरों और लाइनों की निगरानी करने तथा ओवरलोड से बचाव के निर्देश दिए गए हैं। आपातकालीन मरम्मत दल को 24 गुणा 7 तैयार रखने और अस्पताल व जल आपूर्ति जैसी सेवाओं को प्राथमिकता देने को कहा गया है।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे लू से बचाव के उपाय अपनाएं और जरूरत पडऩे पर तुरंत चिकितकीय सहायता लें, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *