ट्रम्प की टिप्पणी पर भारत का संयमित जवाबविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल।

विदेश मंत्रालय ने कहा—रिपोट्र्य देखी हैं, पर महत्व नही

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी

नई दिल्ली. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत और चीन को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भारत ने संतुलित प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय भारत ने इस टिप्पणी को ज्यादा महत्व न देने की बात कही है।

विदेश मंत्रालय का संयमित रुख

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि हमने इस संबंध में कुछ रिपोट््र्स देखी हैं, लेकिन हम इसे ज्यादा तवज्जो नहीं देते। भारत सरकार की यह प्रतिक्रिया कूटनीतिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

ट्रेड डील पर सकारात्मक संकेत

प्रवक्ता ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत की एक आधिकारिक टीम वॉशिंगटन डीसी में मौजूद है और दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।

जायसवाल ने कहा कि दोनों पक्ष एक संतुलित, पारस्परिक रूप से लाभकारी और दूरदर्शी व्यापार समझौते की दिशा में काम कर रहे हैं। 2030 तक 500 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य को हासिल करने का उद्देश्य रखा गया है।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट को री-शेयर किया था, जिसमें भारत और चीन को ‘नरक’ जैसे शब्दों से संबोधित किया गया था। इस पोस्ट में अमेरिका की जन्मसिद्ध नागरिकता नीति पर सवाल उठाते हुए एशियाई देशों के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *