सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश
हुब्बल्ली. जगत ज्योति बसवेश्वर जयंती उत्सव के अवसर पर मुरूसाविर मठ परिसर में आयोजित कार्यक्रम सामाजिक सेवा और मानवता का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया। समारोह का शुभारंभ डॉ. गुरुसिद्धराजयोगींद्र महास्वामी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस अवसर पर ऑल इंडिया जैन यूथ फेडरेशन एवं महावीर लिंब सेंटर, हुब्बल्ली द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर वितरित किए गए।
कार्यक्रम में शांताश्रम अभिनव सिद्धारूढ़ स्वामी, प्रवीण कुबसद, शिवु मेणसिनकाई, राजन्ना कोरवी, अशोक काटवे, मल्लिकार्जुन सवुकार, महेंद्र सिंघी, सुभाष डंक सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

