होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद करने की चेतावनी
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा
तेहरान: तेहरान से अमेरिका-ईरान संबंधों को लेकर तीखी बयानबाजी सामने आई है। ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों को “झूठ की श्रृंखला” बताते हुए कड़ा पलटवार किया है।
‘एक घंटे में 7 झूठ बोले’
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने एक घंटे के भीतर सात झूठे दावे किए। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा फैलाए जा रहे ऐसे भ्रामक बयान दोनों देशों के संबंधों को और बिगाड़ेंगे।
होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की चेतावनी
ईरान ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी नौसेना ने उसके बंदरगाहों के पास नाकेबंदी जारी रखी, तो होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद किया जा सकता है। यह जलमार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति का अहम केंद्र है, इसलिए इस पर किसी भी तरह का संकट पूरी दुनिया पर असर डाल सकता है।
यूरोनियम पर ट्रंप के दावे खारिज
ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान अपने यूरेनियम भंडार को सौंपने के लिए तैयार है, जिसे ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया। ईरानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह बयान “पूरी तरह निराधार” है और देश अपनी परमाणु नीति से पीछे नहीं हटेगा।
अमेरिकी कार्रवाई पर आपत्ति
ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिकी नौसेना उसके बंदरगाहों की ओर आने वाले जहाजों को रोक रही है, जो युद्धविराम का उल्लंघन है। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कदमों का “उचित जवाब” दिया जाएगा।
तनाव बढऩे के संकेत
कुछ समय पहले तक होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने के संकेत मिले थे, जिससे वैश्विक बाजारों में सकारात्मक असर देखा गया था। लेकिन अब नई चेतावनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह टकराव बढ़ता है, तो तेल आपूर्ति, वैश्विक व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

