मानसून ने बदली तस्वीर: बेलगावी की सात नदियों में बढ़ा जलस्तर, जल संकट टलानदियों में बढ़ा जलस्तर

महाराष्ट्र में लगातार बारिश का असर, कृष्णा समेत प्रमुख नदियां उफान पर

हिडकल जलाशय का स्तर एक दिन में एक फुट बढ़ा

बेलगावी. जून महीने में बारिश की कमी से चिंतित बेलगावी जिले के लोगों को जुलाई के पहले सप्ताह में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से बड़ी राहत मिली है। सूखने की कगार पर पहुंच चुकी जिले की सात प्रमुख नदियों में फिर से जल प्रवाह बढऩे लगा है, जिससे पेयजल और सिंचाई को लेकर बनी चिंता काफी हद तक दूर हो गई है।

महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश का सीधा असर सीमा से लगे बेलगावी जिले पर दिखाई दे रहा है। कृष्णा, दूधगंगा, वेदगंगा, घटप्रभा और हिरण्यकेशी नदियों के जलस्तर में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कृष्णा नदी में 15 हजार क्यूसेक से अधिक पानी का प्रवाह हो रहा है। बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए राजापुर बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। इससे नदी किनारे बसे गांवों में पेयजल संकट की आशंका फिलहाल समाप्त हो गई है।

हिडकल जलाशय में बढ़ा जलस्तर

अंबोली क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से घटप्रभा नदी में भी पानी की आवक तेज हुई है। इसका असर हिडकल जलाशय पर पड़ा है, जहां एक ही दिन में जलस्तर करीब एक फुट बढ़ गया। वर्तमान में जलाशय में 1,665 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है और इसका जलस्तर 2,092 फीट तक पहुंच गया है, जबकि इसकी अधिकतम क्षमता 2,175 फीट है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जलाशय में केवल 558 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई थी।

मलप्रभा में अब भी इंतजार

हालांकि, मलप्रभा जलाशय में अब तक पानी की आवक शुरू नहीं हुई है। वहीं, हिरण्यकेशी नदी में पर्याप्त जलप्रवाह होने से धूपदाल जलाशय लबालब होकर बहने लगा है।

लगातार हो रही बारिश से किसानों के साथ-साथ आम लोगों में भी राहत और उम्मीद का माहौल बना है। यदि आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहा तो जिले के प्रमुख जलाशयों और नदियों की स्थिति और बेहतर होने की संभावना है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *