तेज आंधी-बारिश से दलित परिवार का घर ध्वस्ततेज आंधी-बारिश से दलित परिवार का घर ध्वस्त

विशाल पेड़ गिरने से पूरा मकान क्षतिग्रस्त

मुडिगेरे के कोलूर गांव की घटना; बाल-बाल बचा परिवार

अधिकारियों ने किया नुकसान का आकलन

मुडिगेरे (चिक्कमगलूरु). चिक्कमगलूरु जिले के मुडिगेरे तालुक के बेट्टगेरे ग्राम पंचायत अंतर्गत कोलूर गांव में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान एक विशाल पेड़ गिरने से अनुसूचित जाति से संबंधित एक गरीब परिवार का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, कोलूर गांव के बडवनदिण्णे निवासी जानकी के घर पर रात के समय तेज हवा और बारिश के बीच अचानक एक बड़ा पेड़ गिर पड़ा। पेड़ के गिरते ही पूरा मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और बेट्टगेरे ग्राम पंचायत के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने मांग की है कि पीडि़त परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, इसलिए राज्य सरकार तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराए और प्रभावित परिवार के पुनर्वास के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *