कर्नाटक में भीषण गर्मी का कहर, 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्डसांदर्भिक फोटो।

7 जिलों में येलो अलर्ट जारी

उत्तर कर्नाटक में सूरज की तपिश से जनजीवन बेहाल

अगले 5 दिनों में और बढ़ेगा तापमान

हुब्बल्ली. कर्नाटक में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बीदर और कलबुर्गी जिलों में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक है।

उत्तर कर्नाटक में हालात गंभीर

बीदर जिले के चितंकी होबली (राजस्व केंद्र) में 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि कलबुर्गी, रायचूर और विजयपुर सहित कई जिलों में पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। यादगीर, बागलकोट, बेलगावी, बल्लारी, गदग, कोप्पल, चित्रदुर्ग और विजयनगर के कुछ हिस्सों में भी भीषण गर्मी दर्ज की गई है।

सामान्य से ज्यादा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई इलाकों में तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जिससे गर्मी का असर और तेज हो गया है।

7 जिलों में येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने 16 से 20 अप्रेल तक बागलकोट, विजयपुर, कलबुर्गी, बीदर, दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक उत्तर आंतरिक कर्नाटक में लू चलने की भी चेतावनी दी गई है।

बेंगलूरु में भी बढ़ा तापमान

राजधानी बेंगलूरु में भी गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। हाल के दिनों में 35 से 36.6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया। शहर में सुबह 9 बजे से ही तेज धूप शुरू हो जाती है और दोपहर में हालात और गंभीर हो जाते हैं।

जनजीवन पर असर

भीषण गर्मी के चलते लोग दोपहर में घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। सडक़ों पर आवाजाही कम हो गई है और लोग ठंडे पेय व नारियल पानी का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने, धूप से बचने और अधिक पानी पीने की सलाह दी है, क्योंकि आने वाले दिनों में गर्मी और बढऩे की संभावना है।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *