बागलकोट में भीषण गर्मी का कहर,सांदर्भिक फोटो।

18 अप्रेल तक हीट वेव का अलर्ट, बढ़ती गर्मी से जनजीवन प्रभावित

बागलकोट. जिले में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से धरती मानो तपते अंगारे जैसी हो गई है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और मौसम विभाग ने 18 अप्रेल तक हीट वेव जारी रहने की संभावना जताई है।

सुबह से ही तेज धूप का असर

क्षेत्र में सुबह 8 बजे से ही सूर्य की तपिश महसूस होने लगती है और 10 बजे तक तेज धूप सिर झुलसाने लगती है। दोपहर के समय हालात इतने खराब हो जाते हैं कि बुजुर्ग और बच्चे घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। हालांकि रात 9 बजे के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाती है।

हर साल बढ़ रही गर्मी

पिछले कुछ वर्षों की तुलना में बीते तीन सालों से गर्मी लगातार बढ़ रही है और इस वर्ष भी तापमान में और वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। डॉक्टरों ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को दिन के समय घर के अंदर रहने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है।

अगले दिनों में भी राहत नहीं

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 19 अप्रेल तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, जबकि 24 और 26 अप्रेल को 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। कुल मिलाकर पूरे सप्ताह तेज गर्मी बनी रहने के आसार हैं।

ठंडे पेय पदार्थों की बढ़ी मांग

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। नारियल पानी, मठा, लस्सी, आइसक्रीम और अन्य ठंडे फलों की बिक्री में तेजी आई है। घर-घर ठंडे पेय की आपूर्ति करने वाले विक्रेताओं का कारोबार भी बढ़ गया है।

कूलर और पंखों की बढ़ी डिमांड

भीषण गर्मी के चलते लोग कूलर, टेबल फैन और सीलिंग फैन का जमकर उपयोग कर रहे हैं। लंबे समय से बंद पड़े उपकरणों को साफ कर फिर से इस्तेमाल में लाया जा रहा है।

तेज गर्मी के बीच प्रशासन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है।

कई जिलों में हीट वेव की चेतावनी

अगले पांच दिनों में उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई जिलों बीदर, कलबुर्गी, बागलकोट, यादगीर, रायचूर, कोप्पल, विजयपुर और गदग में 15 से 18 अप्रेल के बीच हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना है।
सी.एस. पाटील, वैज्ञानिक, मौसम केंद्र बेंगलूरु

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *