स्कूल वाहन की टक्कर से छह वर्षीय बालक की मौतसंजीवकुमार सुरेश।

सिर में गंभीर चोट लगने से अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

चिंचोली (कलबुर्गी)। कलबुर्गी जिले के चिंचोली तालुक के आइनोली गांव में मंगलवार सुबह स्कूल वाहन की टक्कर से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

मृतक की पहचान संजीवकुमार सुरेश के तौर पर की गई है। यह दुर्घटना गांव की मुख्य सडक़ पर हुई, जहां स्कूल बच्चों को लेने जा रहा वाहन बालक को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल बालक को तत्काल चिंचोली तालुक अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण तालुक अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए। पुलिस ने स्कूल वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *