बेल्तंगडी के अलदंगडी में हादसा
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
बेल्तंगडी. दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्तंगडी तालुक के अलदंगडी में गुरुवार (16 अप्रेल) सुबह एक दर्दनाक सडक़ दुर्घटना हुई, जिसमें एक तिपहिया वाहन चालक की मौत हो गई। सडक़ पर अचानक कुत्ता आने से यह हादसा हुआ।
कुत्ते को बचाने के प्रयास में हादसा
मृतक की पहचान नावर गांव के हारड्डे निवासी देवप्पा (सुधाकर) (37) के तौर पर की गई है। वह गुरुवायनकेरे की ओर से अलदंगडी तक सवारी छोडक़र वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सत्यदेवता मंदिर के पास अचानक एक कुत्ता सडक़ पर आ गया।
कुत्ते को बचाने के प्रयास में तिपहिया वाहन असंतुलित होकर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
घायल देवप्पा (सुधाकर) को तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस जांच जारी
मृतदेह को बेल्तंगडी तालुक सरकारी अस्पताल में रखा गया है। वेणूर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
