शिवमोग्गा के 30 प्रतिशत हिस्से में छह दिन जलापूर्ति प्रभावितकृष्णराजेंद्र जल शोधन एवं आपूर्ति केंद्र का निरीक्षण करते हुए विधायक एस.एन. चन्नबसप्पा।

जल शोधन संयंत्र की मरम्मत जारी

प्रभावित क्षेत्रों में 24 टैंकरों से पेयजल आपूर्ति, लोगों से संयम बरतने की अपील

30 वर्ष पुराने संयंत्र में सामने आई कई तकनीकी खामियां

शिवमोग्गा. शहर के करीब 30 प्रतिशत हिस्से में अगले छह दिनों तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। स्थानीय विधायक एस.एन. चन्नबसप्पा ने नागरिकों से सहयोग और पानी का सीमित उपयोग करने की अपील की है।

विधायक ने मंडली स्थित कृष्णराजेंद्र जल शोधन एवं आपूर्ति केंद्र का निरीक्षण कर क्लैरिफ्लोक्यूलेटर मशीन की मरम्मत कार्य की समीक्षा की। इसके बाद चन्नबसप्पा ने कहा कि मानसून के कारण जल की उपलब्धता पर्याप्त है, लेकिन लगभग 30 वर्ष पुराने जल शोधन संयंत्र में लगी मशीनों के खराब होने से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है।

मरम्मत के दौरान सामने आईं कई खामियां

उन्होंने कहा कि शुद्धीकरण मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। कंक्रीट संरचना टूटने से पानी जमीन में रिस रहा था, जबकि पाइपों में भी जंग लग चुकी थी। मरम्मत शुरू होने पर पूरी प्रणाली में कई तकनीकी खामियां सामने आईं, जिसके कारण व्यापक स्तर पर आपात मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

जल मंडल द्वारा कराए जा रहे इस कार्य में 45 श्रमिक दिन-रात और बारिश के बीच लगातार काम कर रहे हैं। मरम्मत पूरी होने में अभी लगभग छह दिन और लगेंगे।

24 टैंकरों से होगी पानी की आपूर्ति

विधायक ने कहा कि मरम्मत अवधि के दौरान जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी, वहां महानगर निगम की ओर से 24 पानी के टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। आवश्यकता पडऩे पर अतिरिक्त टैंकर भी लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि शहर में 24 घंटे जलापूर्ति योजना से संबंधित पूरक कार्य भी साथ-साथ किए जा रहे हैं। साथ ही, शिवमोग्गा की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए भविष्य में एक अत्याधुनिक नए जल शोधन संयंत्र की आवश्यकता भी महसूस की जा रही है।

महानगर निगम आयुक्त के. मायण्णा गौड़ा ने कहा कि जलापूर्ति प्रभावित क्षेत्रों तक समय पर पानी पहुंचाने के लिए 24 टैंकर जल मंडल को उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *