उडुपी के कारोबारी हत्याकांड में महिला गिरफ्तार

हनी ट्रैप गिरोह से जुड़ाव की आशंका

गोवा पुलिस ने बेंगलूरु से दबोचा

पणजी. उडुपी के जल क्रीड़ा व्यवसायी संदीप सालियान (42) की संदिग्ध हत्या के मामले में गोवा पुलिस ने कर्नाटक पुलिस के सहयोग से मुख्य आरोपित महिला अक्षता एम.के. उर्फ रूपश्री सी. को बेंगलूरु से गिरफ्तार किया है। आरोपित मूल रूप से मेंगलूरु की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर अपराधों के संबंध में जांच जारी है।

हनी ट्रैप और लूट का आरोप

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित महिला कथित तौर पर संपन्न लोगों को कैसीनो और होटलों में बुलाकर उन्हें अपने जाल में फंसाती थी। इसके बाद उन्हें नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने, कीमती सामान लूटने तथा हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेल करने जैसी वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

पहले भी दर्ज हैं मामले

जांच के अनुसार, महिला पर इससे पहले एक गुजराती कारोबारी तोमेश यादव को होटल में बेहोश कर लगभग 2.40 लाख रुपए के आभूषण लूटने का आरोप भी है। इस संबंध में पणजी पुलिस थाने में पहले से मामला दर्ज है। पुलिस पता लगा रही है कि क्या आरोपी किसी संगठित गिरोह के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देती थी।

सफल उद्यमी थे संदीप सालियान

संदीप सालियान पहले कर्नाटक सरकार के एक पूर्व मंत्री के चालक के रूप में कार्यरत थे। बाद में उन्होंने नौकरी छोडक़र उडुपी के माल्पे में जल क्रीड़ा नौका व्यवसाय शुरू किया और कम समय में इस क्षेत्र के प्रमुख उद्यमियों में अपनी पहचान बनाई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा अन्य संभावित आरोपितों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *