राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा टला, चालक का हाथ घायल
उपचार के लिए किम्स रेफर
हावेरी. तेज बारिश और आंधी के कारण सोमवार शाम शिग्गावी तालुक के श्याडंबी गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोबाइल टावर गिर जाने से लारी चालक घायल हो गया। हादसे से कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा के चलते सडक़ किनारे स्थापित मोबाइल टावर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। उसी समय वहां से एक लारी गुजर रही थी, जिस पर टावर आ गिरा। हादसे में लारी चालक वाहन के भीतर फंस गया और उसके हाथ की उंगलियों में गंभीर चोट आई। चालक की एक उंगली कट गई, जबकि शरीर पर अन्य स्थानों पर भी मामूली चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया और तत्काल शिग्गावी के सार्वजनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगे के उपचार के लिए हुब्बल्ली स्थित कर्नाटक चिकित्सा र्विज्ञान संस्थान (किम्स) भेज दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही तडस पुलिस थाना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संयोगवश हादसे के समय सडक़ पर अधिक यातायात नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

